विधानसभा के मानसून सत्र में जमकर हंगामा, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

रांची. झारखंड का विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। अभी सत्र का शून्य काल चल रहा है। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच डेमोग्राफी और घुसपैठिए को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के विधायक वेल में चले आए और आदिवाीसी विरोधी सरकार हाय-हाय के नारे लगाने लगे। इस बीच लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। अब दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी।

मानसून सत्र में जमकर हंगामा

बता दें कि, कल भी विधानसभा के मानूसन सत्र में भारी हंगामा की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। लगातार हंगामा को लेकर मंगलवार आज 11 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। कल 12: 30 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में चले आए। इसके बाद भारी हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।

वहीं सत्र शुरू होते ही झारखंड में घुसपैठिए और डेमोग्रीफी को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने इसको लेकर जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर तख्ती लेकर भारी विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नेराबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सदन की कार्यवाही को 12:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया था।

Ranchi Internet: Ranchi में इंटरनेट कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, तत्काल सेवा...

 रांची में इंटरनेट सेवा बाधित होने पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जतायी और तत्काल सेवा बहाल करने का निर्देश दिया। कई इलाकों में देर...

Higher Education Department: झारखंड के 19 Private Universities की होगी जांच,...

 झारखंड सरकार ने राज्य के सभी 19 निजी विश्वविद्यालयों की जांच का फैसला किया है। राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की 33 डिग्रियां स्थगित कर तीन...

Jharkhand High Court: JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति दो महीने...

 झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जेपीएससी अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति दो महीने में पूरी करने का निर्देश दिया है।Jharkhand High Court रांची:...