Advertisment
Sunday, October 12, 2025
Loading Live TV...

Latest News

पुष्य नक्षत्र 14-15 अक्टूबर: मंगल-पुष्य और बुध-पुष्य से धन व समृद्धि, खरीदी व निवेश के लिए शुभ योग

14-15 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र का संयोग, मंगल-पुष्य और बुध-पुष्य योग से धन, संपत्ति और निवेश में वृद्धि, खरीदी और पूजा के लिए शुभ।पुष्य नक्षत्र 14-15 अक्टूबर रांची : 14 अक्टूबर, मंगलवार और 15 अक्टूबर, बुधवार को पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान की गई खरीदी और निवेश शुभ और स्थायी फलदायी माने जाते हैं। ज्योतिविंद पंडित आनंदशंकर व्यास का कहना है कि मंगल-पुष्य योग धन व संपत्ति में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है, वहीं बुध-पुष्य योग सभी कार्यों में सफलता सुनिश्चित करता है।Key Highlights: 14 अक्टूबर, मंगलवार, सुबह 11:53 से 15...

Bihar Weather Update12 Oct 2025 : मॉनसून की विदाई के बाद शुष्क और साफ मौसम, रातों में बढ़ेगी ठंडक

Bihar Weather Update12 Oct 2025 - पटना, 12 अक्टूबर 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बिहार में 13 से 15 अक्टूबर के बीच पूरी तरह शुष्क मौसम रहेगा। मॉनसून की वापसी अब लगभग पूरी हो चुकी है, और अगले तीन दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।दिन में हल्की धूप और रात में ठंडक बनी रहेगी।🌦️ मुख्य बिंदु (Key Highlights) 13–15 अक्टूबर: पूरे राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं। दिन का तापमान: 30–32 °C, रात का तापमान: 18–21 °C के बीच। सुबह और शाम ठंडक बढ़ेगी, उमस में कमी आएगी। खेतों में नमी घटेगी...

Koderma: 10वीं-12वीं परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने की तैयारी, 13 अक्टूबर से शुरू होगी आकलन परीक्षा

Koderma: पिछले तीन साल से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पूरे राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोडरमा (Koderma) जिले ने इस बार भी अपनी उपलब्धि को दोहराने की ठानी है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन करने के लिए विशेष पहल की है। विद्यार्थियों को बांटा जाएगा दो समूहों में : शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आधा वर्ष बीत चुका है। ऐसे में झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी को परखने के लिए जिले के सभी प्लस टू हाई स्कूलों में कल (13 अक्टूबर)...

बाढ़ में मवेशियों के लिए भूख नहीं बनेगी जानलेवा! सरकार ने बनाया है ये प्लान…

बाढ़ में भूख से नहीं तड़पेंगे पशुधन! सरकार पहुंचाएगी चारा। बाढ़ में मवेशियों के लिए भूख नहीं बनेगी जानलेवा! ऐसे मिलेगा सूखा चारा। पशुओं की जान बचाने उतरी नीतीश सरकार, हर शिविर में पहुंचेगा चारा। बाढ़ के दौरान पशुओं का डायर्ट प्‍लान तैयार! जरूरत के अनुसार मिलेगा चारा

पटना: बाढ़ की विभीषिका केवल इंसानों को ही नहीं, पशुओं के लिए भी मुश्किल खड़ी कर देती है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के पशुपालकों की समस्‍या को समझते हैं। ऐसे वक्‍त में जब घर-आंगन जलमग्न हो जाते हैं और चारागाह डूब जाते हैं। बिहार सरकार पशुपालकों के पशुधन को बचाने के लिए बड़ी सहारा बनी है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने आपदा प्रभावित इलाकों में पशु चारा वितरण कार्यक्रम शुरू किया है, ताकि किसी भी पशुपालक को अपने मवेशियों को भूखा रखने की नौबत न आए।

पशुओं के हिसाब से मिलेगा चारा

जिला प्रशासन के सहयोग से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत हर जिले में पशुपालन पदाधिकारी की देखरेख में प्रभावित गांवों और पशु शिविरों तक चारा पहुंचाया जा रहा है। खास बात यह है कि वितरण पूरी तरह पशुओं की ज़रूरत के हिसाब से तय किया गया है।

यह भी पढ़ें – बिहार में नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री, दोनों के माता पिता ने सिर्फ लूटा, समझ रही जनता…

किसके लिए कितना चारा

बिहार सरकार जिला प्रशासन के सहयोग से बड़े जानवरों के लिए 6 किलो चारा तय किया है। छोटे जानवरों के लिए 3 किलो चारा तय किया है। वहीं, उससे छोटे जैसे भेंड बकरी और दूसरे मवेशियों के लिए एक किलो चारा तय किया गया है। चारे में इस बात का ध्‍यान रखा गया है कि मवेशियों की जरूरत का पोषण उन्‍हें मिल जाए।

ये है प्रक्रिया

जिला प्रशासन की ओर से पशुपालकों को एक बार में 3 दिन से लेकर एक हफ्ते तक का चारा मुहैया कराया जा रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ने पर यह व्यवस्था शिविर संचालन तक जारी रखने का आदेश दिया गया है। चारा वितरण से पहले प्रभावित पशुओं की संख्या गिनी जाती है और हर पशुपालक को टोकन दिया जाता है। इसी आधार पर लाइनवार और व्यवस्थित तरीके से चारा पहुंचाया जाता है।

यह भी पढ़ें – मोतिहारी में आवारा कुत्तों ने मचाया आतंक, करीब आधा दर्जन बच्चों को…

ऐसे ले सकते हैं लाभ

बताते चलें, बाढ़ के समय पशुओं का जीवन दांव पर होता है। तब यह योजना पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। जरूरत पड़ने पर मवेशी पालक, पशुपालन निदेशालय, बिहार के 0612-2230942 नंबर या पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार 0612-2226049 नंपर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें    थाना से लेकर डीआईजी तक लगाई गुहार, फिर कलेक्ट्रेट के समाने धरना पर बैठा पूरा परिवार

Related Posts

Bihar Weather Update12 Oct 2025 : मॉनसून की विदाई के बाद...

Bihar Weather Update12 Oct 2025 - पटना, 12 अक्टूबर 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बिहार में 13 से 15 अक्टूबर के बीच...

LJP(R) की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई खत्म, कैंडिडेट फाइनल

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) LJP(R) की अभी थोड़ी देर पहले संसदीय बोर्ड की बैठक हुई जो कि खत्म...

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 : बीजेपी कोर कमिटी की बैठक...

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 : बीजेपी कोर कमिटी की बैठक के पहले उपेन्द्र कुशवाहा की समर्थकों को सलाह, सजग रहे बिहार विधानसभा चुनाव में...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel