जन सुराज पार्टी का टिकट मिलते ही उम्मीदवार ने प्रसिद्ध श्यामा माई-मंदिर में की पूजा अर्चना जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

जन सुराज पार्टी का टिकट मिलते ही उम्मीदवार ने प्रसिद्ध श्यामा माई-मंदिर में की पूजा अर्चना, जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

दरभंगा/मधुबनी : जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है । पाटलिपुत्र स्थित कैम्प कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की । जिसमें दरभंगा जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार का भी ऐलान किया गया । लिस्ट में नाम आते ही केवटी विधानसभा से उम्मीदवार बिल्टु साहनी ने मां श्यामा माई के दरबार में पहुँचकर पूजा अर्चना की और जीत के लिए मुराद मांगे ।

Goal 7 22Scope News

दरभंगा की दस में से तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित

दरअसल जन सुराज के नेता आरसीपी सिंह ने सभी उम्मीदवार के नामों की घोषणा की । जन सुराज पार्टी ने दरभंगा के 10 विधानसभा सीटों में से अभी सिर्फ तीन सीटों पर ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है । जिसमें दरभंगा सदर से आर. के. मिश्रा, ग्रामीण से डॉ. शोएब अहमद खान और केवटी से बिल्टु सहनी को उम्मीदवार बनाया गया है । जैसे ही केवटी विधानसभा से बिल्टु साहनी के नाम की घोषणा हुई वो अपने समर्थकों के साथ दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर पहुँचकर मां का आर्शीवाद लिया ।

dbbbb 22Scope News

98672a6a 2c53 4799 9645 53fc1e8e6fe8 22Scope News

cccc 22Scope News

श्यामा माई मंदिर में की पूजा अर्चना, मांगा आशीर्वाद

वहीं पूजा अर्चना करके मंदिर से बाहर निकलने के बाद मिडिया से बात करते हुये कहा कि सबसे पहले जन सुराज पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद जो मुझे दरभंगा जिला के केवटी विधानसभा क्षेत्र से मुझ जैसे समान कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है उसी परिपेक्ष में श्यामा माई मंदिर में जाकर आशीर्वाद लेकर निकल रहा हूं ।

वीडियों देखे :

बेनीपट्टी से परवेज आलम है जनसुराज उम्मीदवार

वहीं मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा से परवेज आलम का नाम आने पर कार्यकर्ताओं ने काफी जश्न मनाया । बेनीपट्टी विधानसभा के स्थानीय परवेज आलम ने पिछले चार दशक से पंचायत की राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाई हैं । उन्होंने उम्मीद जताया की निश्चित ही जनता का आशीर्वाद मिलेगा और बेनीपट्टी विधानसभा सीट से जीत दर्ज होगी ।

d1 22Scope News

सूची में सामाजिक और जातीय संतुलन पर विशेष ध्यान रखने की कोशिश

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने लिस्ट जारी करने से पहले कहा कि पहले हम 51 नाम जारी कर रहे हैं। इनमें 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीट के उम्मीदवार हैं। आबादी के लिहाज से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए अति पिछड़ा वर्ग के 17, पिछड़ा वर्ग के 11, सामान्य वर्ग के 9 और अल्पसंख्यक वर्ग के 7 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं ।

ये भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जन सुराज 51 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

वरूण ठाकुर और अमर कुमार की रिपोर्ट….

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...