ईंट से पीट-पीटकर महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

नालंदा : नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तियारी गांव में आपसी विवाद में बेरहम पति ने ईंट से कूचकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने फरार आरोपित पति को महज चार घंटा के भीतर नालंदा थाना इलाके के बेगमपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। मृतका किशोर पासवान की 40 वर्षीय पत्नी शोभा देवी है।

मृतका के मायके वालों ने बताया कि कई साल से पति पत्नी के बीच संपत्ति बटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। मृतका का आरोप था कि उसके पति का दिमागी हालत ठीक नहीं था इसका फायदा उठाकर बटवारा का ज्यादा हिस्सा उसका भैसुर ले लिया है। इस कारण पति पत्नी के विवाद हुआ करता था। कल शाम पति झांसा देकर विदा कराकर ले गया था। उसके बाद उसकी हत्या कर दिया। आसपास की सूचना पर जब वे लोग पहुंचे तब कमरे में खून से लथपथ उसका शव पड़ा था। पति गांव छोड़कर फरार था। इसके बाद उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। संभवत चेहरे पर ईंट से मारकर बेरहमी में से हत्या की गई है। पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

यह भी पढ़े : शहरी इलाके में खंडहरनुमा मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img