Palamu : मेदिनीनगर के बहुचर्चित प्रीति हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या मामले में मृतका के पति पंकज कुमार निराला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी छतरपुर थाना क्षेत्र खोड़ी से की गई है। मामला मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Dhanbad : बाघमारा में जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप, लोगों में उबाल…
Palamu : 9 मई को हुई थी महिला की मौत
बता दें कि 9 मई को मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना रोड में रहने वाली महिला को MRMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने हत्या का आरोप सास, ससुर और पति पर लगाया था। घटना के बाद आरोपी पति लंबे समय से फरार बताया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दहेज की खातिर हत्या का लगा था आरोप
थाने में दर्ज मामले के अनुसार मृतिका की मां ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया था। प्रीति की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। प्रीति MRMCH अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी। नौकरी के दौरान ही उसकी दोस्ती छतरपुर निवासी कंपाउंडर पंकज कुमार से हुई थी।
ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : NDRF के जवान ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, आज की दूसरी सुसाइड…
दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद प्रीति ने अपने पति से तलाक लेकर अपने प्रेमी पंकज के साथ दूसरी शादी रचा ली थी। पंकज ने प्रीति के शादीशुदा जिंदगी को खराब कर दिया। पंकज दूसरी जाति का था। दोनों का अंतरजातीय विवाह हुआ था। इस विवाह से पंकज के परिवारवाले काफी खफा चल रहे थे। शादी के बाद से ही उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों के द्वारा कई बार बेटी को जान से मारने की कोशिश कर चुके हैं।
Highlights


