सीसीएल की महिला कर्मी पर पति का हमला, चाकू से किया घायल

रांची:  गोंदा थाना क्षेत्र के भिट्ठा इलाके में किराए के मकान में रहने वाली सीसीएल की एक महिला कर्मी पर उसके पति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता, रेशमा खातून, सीसीएल के मार्केटिंग सेल्स डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। उन्होंने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रेशमा ने शिकायत में बताया कि 10 नवंबर की रात जॉब को लेकर पति इमरान अंसारी के साथ विवाद हुआ था। अगले दिन जब वह ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रही थीं, तभी इमरान ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर, पीठ और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

घायल रेशमा को पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...