I.N.D.I.A गठबंधन के नेता मिलकर PM पद का लेंगे फैसला – सीताराम येचुरी

नालंदा : बिहार के नालंदा दौरे पर माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी आए हुए हैं। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के नेता मिलकर प्रधानमंत्री पद का फैसला लेंगे। इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री के उम्मीदवार पर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले सांसद का चुनाव होगा उसके बाद प्रधानमंत्री उम्मीदवार का फैसला सभी विपक्षी पार्टी मिलकर करेंगे।

नालंदा के राजगीर में आयोजित पार्टी के तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन भाग लेते हुए पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान इसी तरह विपक्ष में प्रधानमंत्री के चेहरा पर सवाल उठा था। बाद में विकल्प के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आए और 10 वर्षो तक वे प्रधानमंत्री के पद पर रहे। इसी प्रकार आगे भी विपक्ष का प्रधानमंत्री पद का विकल्प आएगा। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों जो धर्मनिरपेक्ष ताकते हैं वे एकजुट होकर भाजपा को हराने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हराना है। उन्होंने वामपंथी एकता को मजबूत करने की बात कही। पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष पार्टी से तालमेल कर वोटो के बंटवारे में भाजपा को फायदा ना हो इसका ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति एवं चुनौतियां देश, पार्टी एवं लोगों के सामने है उनका हल करने के लिए क्या ज़रूरतें हैं इस पर चर्चाएं की गई।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Assam AN-32 Plane Crash: इकलौते बेटे की शहादत से रो पड़ा...

Assam AN-32 Plane Crash: बिहार के भोजपुर ज़िले के रहने वाले 'अग्निवीर' (एयर फ़ोर्स) दानिश आलम, असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के...

झारखंड-बिहार में मानसून बना ‘साँप का मौसम’: करैत और कोबरा से...

झारखंड-बिहार में मानसून बना 'साँप का मौसम': जमशेदपुर में बीते चौबीस घंटे के भीतर करैत के डंसने से दो महिलाओं की जान चली गई।...

कांडी PHC में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सक, DC...

Garhwa News: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के मकसद से, डिप्टी कमिश्नर-सह-डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पशुपति नाथ मिश्रा ने कांडी ब्लॉक के प्राइमरी हेल्थ...

धुर्वा के तीन बच्चों की गुमशुदगी पर BJP का हमला, आदित्य...

रांची: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने धुर्वा और जगन्नाथपुर इलाकों से तीन बच्चों के लापता होने के मामले में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन...

बिहार में 3 नए सुपर कॉरिडोर को हरी झंडी : विश्वामित्र,...

पटना : बिहार में विश्वस्तरीय रोड कनेक्टिविटी का जाल बिछाने और सुगम व तेज यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img