IAF Plane Crash : AN-32 एयरक्राफ्ट प्लेन क्रैश, आरा के लाल सहित 5 जवान शहीद

आरा : असम के जोरहाट जिले में शनिवार यानी 13 जून को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक परिवहन विमान लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। इस हादसे में एयरफोर्स के पांच जवान शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना तब हुई जब 43 स्क्वाड्रन का एएन-32 एयरक्राफ्ट रोवरिया क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन में लैंड कर रहा था। इस प्लेन में सामान लदा हुआ था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्लेन क्रैश होने के बाद दो टुकड़ों में बंट गया है और उसके बाद उसमें आग भी लग गई थी। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने भी दुख जताया है।

भोजपुर के अग्निवीर दानिश आलम शहीद

असम के जोरहाट में वायुसेना के एन-32 विमान हादसे में बिहार के भोजपुर जिले के वायु अग्निवीर दानिश आलम शहीद हो गए। 22 वर्षीय दानिश कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव के निवासी थे। हादसे की खबर से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर है। असम के जोरहाट में वायु सेना के एन-32 विमान क्रैश हादसे में भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर निवासी वायु अग्निवीर दानिश आलम की मौत हो गई। इस हादसे में दानिश के साथ चार अन्य जवान भी शहीद हो गए। दानिश आलम (22 वर्ष) कायमनगर निवासी मो. फारूक आलम के इकलौते पुत्र थे। वह अक्टूबर 2025 में वायु अग्निवीर के रूप में सेवा में शामिल हुए थे।

Ara Jawan 2 22Scope News

उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई थी

आपको बता दें कि उनकी पहली पोस्टिंग असम के जोरहाट में हुई थी। परिजनों के अनुसार, दानिश 23 मई 2026 को छुट्टी में घर आए थे और 30 मई को वापस जोरहाट के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद हादसे की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दानिश ने 29 जून 2025 को एयर फोर्स स्टेशन बिहटा में जॉइन किया था और तीन जुलाई को प्रशिक्षण के लिए बेलगांव कर्नाटक गए थे। प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती असम के जोरहाट में हुई थी।

दानिश की माता अख्तरी बेगम और 2 बड़ी बहनें शगुफ्ता परवीन व गजाला परवीन हैं

दानिश की माता अख्तरी बेगम और दो बड़ी बहनें शगुफ्ता परवीन व गजाला परवीन हैं। पिता मो. फारूक आलम एचपीसीएल गीधा में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बेटे की नौकरी लगने के बाद पिता को परिवार की बेहतर स्थिति की उम्मीद थी, लेकिन हादसे की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। दानिश के शहीद होने की सूचना के बाद कायमनगर गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Ara Jawan 22Scope News

AN-32 विमान दुर्घटना में हमारे 5 वीर वायुयोद्धाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है – CM सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान दुर्घटना में हमारे पांच वीर वायुयोद्धाओं के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत एवं अग्निवीरवायु दानिश आलम ने राष्ट्रसेवा के पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। राष्ट्र उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण करेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें व शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Ara Jawan 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में 60 मीटर से अधिक लंबे 638 पुलों की जांच की समीक्षा, दिए गए कड़े निर्देश

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ 2 युवक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलईठ गांव में छापेमारी कर...

बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

पटना : बिहार विधानसभा के पांच दिन के मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में सरकार ने ऑनलाइन जुए पर...

NRHM Jorapokhar Scam: 17 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! एनआरएचएम...

NRHM Jorapokhar Scam: नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के जोड़ापोखर घोटाले के सिलसिले में पहले से जेल में बंद आरोपी प्रमोद कुमार सिंह की...