Commercial Advertisment

आईएएस मनीष रंजन से 9 घंटे तक पूछताछ, फिर बुलाया

रांची: टेंडर कमीशन घोटाला मामले में मंगलवार को 9 घंटे तक इडी ने ग्रामिण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन से पूछताछ की।  रात 9 बजे के बाद वे ईडी कार्यालय से बाहर निकले।

जांच एजेंसी ने 3 जून को दोबारा उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। घोटाले की जांच के क्रम में इसी महीने 6 मई को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस रहे संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के फ्लैट से ईडी को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। उसमें कमीशन की राशि से किन-किन लोगों का लाभ होता था इसका पूरा विवरण मौजूद है।

ईडी ने इस संबंध में भी मनीष रंजन से सवाल जवाब किए,लेकिन मनीष रंजन ने इन सभी सवालों पर किसी भी प्रकार के जानकारी से इनकार किया। पूछताछ के दौरान इडी ने मंत्री आलमगीर आलम के सामने बैठा कर भी मनीष रंजन से कई सवाल किए, लेकिन ईडी के सवालों पर दोनों ने चुप्पी साध ली।

इससे पहले ईडी ने उन्हें 24 मई को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे ईडी कार्यालय नहीं आए थे और जांच एजेंसी से समय देने का आग्रह किया। पर ईडी ने उन्हें अगले ही दिन 25 मई को फिर से समन कर 28 नई को पूछताछ के लिए बुला लिया।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...