IAS Vinay Choubey Illegal Property Case: एसीबी ने विनय चौबे समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज, मनी ट्रांसफर नेटवर्क का खुलासा

IAS विनय चौबे पर आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने FIR दर्ज की। सात लोगों पर आरोप, खातों में 3.47 करोड़ की संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि हुई।


IAS Vinay Choubey Illegal Property Case रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने निलंबित आइएएस अधिकारी विनय चौबे के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी ने विनय चौबे सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने अवैध कमाई को छिपाने के लिए परिवार और परिचितों के खातों का नेटवर्क बनाकर भारी रकम इधर-उधर ट्रांसफर की।

IAS Vinay Choubey Illegal Property Case:

एफआईआर में विनय चौबे के साथ उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, साले की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह और उनकी पत्नी संचिता सिंह के नाम शामिल हैं। एसीबी के अनुसार, चौबे ने अपने कार्यकाल में अवैध साधनों से कमीशन और अन्य तरीकों से धन संग्रह किया और फिर उसे निवेश तथा संपत्ति के रूप में खपाया।


Key Highlights 

• एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में IAS विनय चौबे सहित 7 लोगों पर FIR दर्ज की।

• पत्नी, ससुर, साला और सहयोगियों के खातों का मनी ट्रांसफर नेटवर्क के रूप में इस्तेमाल किया गया।

• जांच में 3.47 करोड़ रुपये से ज्यादा की संदिग्ध रकम रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में पाई गई।

• विनय चौबे की ज्ञात आय 2.20 करोड़, जबकि अवैध संपत्ति 1.27 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई।

• जमीन घोटाला केस में एसीबी विनय चौबे को रिमांड पर लेकर हजारीबाग में पूछताछ कर रही है।


IAS Vinay Choubey Illegal Property Case : खातों का नेटवर्क, रकम का लगातार ट्रांसफर

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, विनय चौबे ने अपनी पत्नी, साला, ससुर, दोस्त और दोस्त की पत्नी के बैंक खातों को मनी ट्रांसफर चैनल की तरह इस्तेमाल किया। एक खाते से दूसरे और फिर तीसरे खाते में रकम भेजी जाती थी। इन पैसों का उपयोग नकद लेनदेन, आरटीजीएस के जरिये भुगतान, लोन चुकाने, संपत्ति खरीदने और निजी कंपनियों को पेमेंट करने में किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि विनय चौबे के नियंत्रण वाले विभिन्न खातों और रिश्तेदारों के खातों में कुल 3.47 करोड़ रुपये पहुंचे। जबकि उनकी वास्तविक ज्ञात आय सिर्फ 2.20 करोड़ रुपये थी। एसीबी ने कहा कि लगभग 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति उनकी आय से 53 प्रतिशत अधिक है, जो स्पष्ट रूप से अवैध कमाई की ओर इशारा करती है।

IAS Vinay Choubey Illegal Property Case : जमीन घोटाला केस में रिमांड पर पूछताछ

उधर, जमीन घोटाला मामले में एसीबी ने विनय चौबे को सोमवार को रिमांड पर लेकर हजारीबाग ले जाया। वह रिम्स में इलाजरत थे और कोर्ट ने दो दिनों की रिमांड मंजूर की है। आरोप है कि नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ने हजारीबाग में 28 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन खरीदी थी। इसका दाखिल-खारिज भी कराया गया, और जांच में पता चला कि उस प्रक्रिया को मंजूरी दिलाने के लिए ऑफिसर के रूप में विनय चौबे ने अंचल कर्मियों पर दबाव बनाया था।

एसीबी अब इस रिमांड अवधि में जमीन सौदे की पूरी प्रक्रिया, दबाव बनाने की भूमिका और कथित अवैध ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाएगी।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!