Advertisment

Nitish सरकार में नहीं चल रही विपक्ष की माफियागिरी तो उठाते हैं सरकार पर सवाल, मंत्री जनक राम ने…

पटना: भाजपा कार्यालय में रविवार को जन सहयोग कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में बिहार के मंत्री जनक राम ने भी भाग लिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जन सहयोग कार्यक्रम लोगों के सहयोग के लिए किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं स्थानीय अधिकारियों से बात कर त्वरित निपटाई जाती हैं। इस दौरान उन्होंने बिहार में अफसरशाही के राजद के आरोप पर कहा कि उन्हें तो अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। वे अपने पुराने कार्यकाल और कार्यकलाप पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह उचित नहीं है क्योंकि यह सरकार जनता की सरकार है।

जनता ने बहुमत दे कर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है। इस दौरान उन्होंने राज्य में जहरीली शराब से हो रही मौत के मामले में कहा कि यह एक गंभीर विषय है और राज्य सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। राज्य सरकार दोषी के ऊपर कार्रवाई भी कर रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता नियमो की धज्जी उड़ाने के लिए जाने जाते हैं। शराबबंदी की वजह से उनका व्यवसाय खुल कर चल नहीं पा रहा है। पर्दे के पीछे उनकी जो माफियागिरी है वह सरकार की सख्ती की वजह से चल नहीं पा रही है इसलिए वे सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-      Tejashwi को हिम्मत है तो एक बार फिर भेजें नोटिस, जदयू ने तेजस्वी पर एक बार फिर लगाया बड़ा आरोप

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Nitish Nitish Nitish

Nitish

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...