Ramgarh : पेपर साइन नहीं किया तो मार देंगे गोली, सीसीएल के पीओ को मिली धमकी…

Ramgarh : सीसीएल कोलयरी गिद्दी सी में पीओ रैंक के ऑफिसर विद्युत विभाग के एक पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रामगढ़ के एक ठेकेदार के द्वारा पेपर साइन करने के दबाव बनाने के दौरान मना करने पर अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है।

Ramgarh : ऑफिस परिसर में एक घंटा तक बाधित रहा कार्य

इस घटना के दौरान ऑफिस परिसर में एक घंटा तक कार्य भी बाधित हुआ। इससे अफरा तफरी मच गई। पीओ रैंक के पदाधिकारी ने गिद्दी थाने में जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई के संबंध में गुहार लगाई है। आवेदन में लिखा है कि दोपहर एक बजे रामगढ़ ब्लॉक के समीप रहने वाले एक ठेकेदार रजनीकांत के द्वारा गिद्दी सी कोलयरी ऑफिस में आकर चुपचाप पेपर साइन करने का दबाव बनाया गया।

जिस पर मना करने पर आग बबूला होते हुए जाति सूचक शब्द कह गए और जान से मारकर फेंक देने, अभद्र व्यवहार गाली गलौज देख लेने की धमकी दी गई। इस दौरान ऑफिस परिसर में 1 घंटे कार्य बाधित हो गया। जिसे लेकर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई का निवेदन गिद्दी पुलिस से की गई है। जिसकी जांच गिद्दी पुलिस अपने स्तर से कर रही है।

रविकांत की रिपोर्ट–

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...