तेजस्वी अगर चाहें तो Bihar में कम जायेगा 70 प्रतिशत अपराध, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष…

पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिहार में बढ़ रहे अपराध में विपक्ष का हाथ बताया है। दिलीप जायसवाल ने बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक बयान जिसमें उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरने की कोशिश की थी पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में जितना भी अपराध हो रहा है उसमें 70 प्रतिशत अपराधों में विपक्ष के नेता शामिल हैं।

तेजस्वी अगर अपने लोगों को अपराध नहीं करने के लिए कह दें तो बिहार में अपराध में 70 प्रतिशत की कमी हो जाएगी। उन्हें इस मामले में सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। वे सत्ता से बेदखल हो चुके हैं इस वजह से खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली उनकी स्थिति हो गई है। तेजस्वी के पार्टी के लोगों के अपराध में शामिल होने का उदहारण है मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची के साथ रेप की घटना।

घटना के बाद दो दिनों तक सबने खूब हल्ला किया कि बंगाल से बड़ी घटना बिहार में घटी, फिर दो दिन बाद जैसे ही राजद नेता का नाम सामने आया सब चुप हो गए। इस मामले में तेजस्वी यादव जावा देंगे क्या कि आखिर वे चुप क्यों हो गए। तेजस्वी यादव आज अपने पिता के समय में मुख्यमंत्री आवास पर अपराधियों के साथ सांठ गांठ सुबूत मांगते हैं समय आने पर वह भी देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में होगी RJD की बड़ी बैठक…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar

Bihar

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...