Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई है.
वरीय अधिकारियों के साथ सीएम आवास पर समीक्षा हो रही है.
बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मुख्य सचिव, गृह सचिव सहित सभी अधिकारी मौजूद हैं.
बिहार में बढ़ते अपराध: नीतीश कुमार बने रबर स्टंप- संजय जायसवाल
वहीं बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए
कहा कि बिहार में अपराध पर नियंत्रण नहीं है. अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.
किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रबर स्टंप बने हुए हैं.

पुलिसवालों की हो रही पिटाई
संजय जायसवाल ने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहा है.
अब उनकी भी पिटाई हो रही है. लोगों को बचाने वाली पुलिस खुद डरी हुई है.
उनको इतना डर है कि वह कुछ नहीं बोल पा रहे हैं.
पुलिस को ये लग रहा है कि यदि कुछ बोलेंगे तो मुख्यमंत्री सस्पेंड कर देंगे.
कुछ खास जनता का राज है
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में जनता का राज यह साफ हो चुका है कि
कुछ खास जनता का राज है. पुलिस डर कर अपनी आपबीती भी नहीं बता रही है. मुख्यमंत्री बिहार के अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं. बालू माफिया और शराब माफिया खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं. पीरबहोर थाना में जो घटना हुआ वह इसका उदाहरण है. खुलेआम पुलिस की पिटाई होती है लेकिन उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
बिहार में बढ़ते अपराध: बड़हरिया मामले को दबा रही है सरकार
उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी जो चाहे वह कर लो यह राज हो चुका है. उत्तर प्रदेश में अपराधियों की ऐसी हैसियत नहीं है. जो अपराध करते हैं उन पर कार्रवाई होती है और उनके घर पर बुलडोजर चलता है. बड़हरिया में पुलिस पर जो पथराव हुआ उसे दबाने की कोशिश हो रही है. बिहार सरकार के एक वरीय अधिकारी के दबाव के कारण पुलिस मामले को दबा रही है. बड़हरिया में किस अधिकारी का घर है यह सबको पता है.
बिहार में बढ़ते अपराध: मोदी के जन्मदिन पर किया जाएगा रक्तदान
संजय जयसवाल ने कहा कि बीजेपी जब से बनी है सिर्फ राजनीतिक नहीं सामाजिक कार्य करती है. भाजपा के कार्यकर्ता कोरोना के काल में सामाजिक कार्य कर उदाहरण दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है. 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बीजेपी मनाएगी. कार्यक्रम को देखने के लिए बीजेपी बिहार ने 5 सदस्य टीम बनाई है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के दिन बिहार में रक्तदान किया जाएगा.
रिपोर्ट: प्रणव राज
मुखिया बनना पड़ा महंगा, अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौत
Highlights







