Breaking : “सेवा के नाम पर धर्मांतरण!” अगर सीएम हेमंत में हिम्मत है तो…अमर बाउरी का बड़ा हमला…

Breaking 

Ranchi : झारखंड में ‘अटल मोहल्ला क्लिनिक’ का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक’ करने को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। इस मुद्दे पर बीजेपी नेता अमर बाउरी ने रांची में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इस फैसले को ‘झारखंड और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का अपमान’ बताया।

Atal Clinic Controversy : ‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलने पर बवाल, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने सरकार पर साधा निशाना 

Breaking : झारखंड राज्य का गठन अटल जी की देन है

अमर बाउरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व विराट था, जिनके नेतृत्व में भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। झारखंड राज्य का गठन भी उन्हीं के निर्णय का परिणाम है। उन्होंने याद दिलाया कि 1999 में जब अटल जी झारखंड आए थे, तब उन्होंने कहा था कि यदि केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी तो झारखंड अलग राज्य बनेगा और उन्होंने अपना वादा निभाया।

Breaking : बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल बने विधानसभा में मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो को मिली नई जिम्मेदारी 

बाउरी ने कहा, जिस नक्शे को भाजपा सरकार ने पास किया था, वही आज झारखंड का भूगोल है। अटल जी झारखंड के जनक हैं। ऐसे में उनके नाम पर शुरू की गई स्वास्थ्य योजना का नाम बदलना निंदनीय है। रघुवर दास सरकार ने अटल जी को श्रद्धांजलि स्वरूप अटल मोहल्ला क्लिनिक की शुरुआत की थी, ताकि गरीबों को मोहल्ले में ही स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने कैबिनेट में जिस तरह से इसका नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा’ किया, वह राजनीतिक दुर्भावना का परिचायक है।

Gumla Breaking : सुरक्षाबलों और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर… 

Breaking : अगर सीएम में हिम्मत है तो जनता के सामने नाम बदलकर दिखाए

बाउरी ने कहा कि मदर टेरेसा सम्मानित व्यक्तित्व जरूर हैं, लेकिन उनका कार्यक्षेत्र बंगाल रहा है, झारखंड नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि “झारखंड का निर्माण अटल जी ने किया, ऐसे में ये क्लिनिक उनके नाम पर ही रहनी चाहिए। आज धर्मांतरण को सेवा के नाम पर बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार उसी एजेंडे को आगे बढ़ा रही है।

Ranchi Crime : स्क्रैप चोरी का बड़ा खुलासा, नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, गैंग बनाकर ऐसे देते थे घटना को अंजाम… 

अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए कहा, “अगर उनमें हिम्मत है, तो वे खुद जनता के सामने खड़े होकर कहें कि हमने अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लिनिक रखा है। क्या वह जनता की आंखों में आंखें डालकर यह फैसला स्वीकार कर सकते हैं?

Deoghar : चितरा कोलियरी में कोयला ढुलाई बंद, करोड़ों के नुकसान की आशंका 

उन्होंने कहा कि इसी सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर यह कह दिया था कि मुखर्जी का झारखंड से कोई लेना-देना नहीं। अब यही अपमान अटल जी के साथ किया जा रहा है। यह झारखंड के स्वाभिमान के खिलाफ है। भाजपा ने इस मुद्दे को जनता से जोड़ते हुए आगामी आंदोलनों के संकेत भी दिए हैं।

अमित झा की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Munger : पति गया जेल तो प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, तीन बच्चे हुए अनाथ 

Rajasthan School Collapsed : सरकारी स्कूल बना कब्रगाह, छत ढहने से 8 मासूमों की मौत, 30 घायल 

सिनेमा हॉल के बाहर भी Saiyaara की धूम, गर्लफ्रेंड के लिए भिड़ गए दो आशिक, विडियो वायरल 

JPSC Result 2025 : टेलर का बेटा बना अफसर, लॉज से उठकर ऐसे बना प्रशासनिक अधिकारी… 

Palamu Crime : पलामू पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 3 क्विंटल अफीम डोडा और 32 लाख कैश के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार… 

Atal Clinic Controversy : “यह सरकार का मानसिक दिवालियापन है” अटल क्लिनिक पर भड़के रघुवर दास 

JPSC Result 2025 : मेहनत इतनी करो कि किस्मत भी पलट जाए, किसान का बेटा बना अफसर… 

Ranchi Breaking : ठाकुरगांव थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ शराबियों ने की मारपीट, रेड करने पहुंची थी टीम…

Dhanbad : 31 जुलाई से 1 अगस्त तक बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास का क्षेत्र “नो फ्लाई जोन” घोषित

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img