Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Durga Puja के दौरान की कोई गलत हरकत तो फिर खैर नहीं, डीएम ने कहा…

हर हाल में लॉ एंड ऑर्डर रखें मेंटेन। लॉ एंड ऑर्डर प्रभावित करने वालों के विरूद्ध करें सख्त निरोधात्मक कार्रवाई। Durga Puja के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के निमित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हाईब्रीड मोड में बैठक सम्पन्न: जिला पदाधिकारी

पश्चिम चंपारण: दुर्गापूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में हाईब्रीड मोड में बैठक सम्पन्न हुयी। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने बाढ़ आपदा को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये बेहतर कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के सार्थक प्रयास से अबतक के सभी पर्व-त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होते आ रहे हैं। दुर्गापूजा के अवसर पर पूरे जिले में विधि-व्यवस्था बनी रहे, इस हेतु सभी को सजग एवं सतर्क रहकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करना है। समाज में शांति व्यवस्था कायम रहे, इस हेतु कारगर प्रयास करना है।

उन्होंने निर्देश दिया कि लॉ एंड ऑर्डर को प्रभावित करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाय, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाय। हर हाल में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखना है। उन्होंने निर्देश दिया कि बिना अनुज्ञप्ति के कोई भी पूजा-पंडाल नहीं लगाए जाएंगे और ना ही जुलूस निकले, इसका ध्यान रखना है। उन्होंने निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई करें। असामाजिक गतिविधि पर नजर बनाकर रखें और त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई करें। कैम्प कोर्ट करते हुए असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। हैबिचूअल ऑफेण्डर के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। जबरन चंदा वसूली पर सख्त निगरानी रखें तथा कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिलास्तर सहित अनुमंडल एवं प्रखंडस्तर पर कंट्रोल रूम निरंतर फंक्शनल रहना चाहिए। छोटी घटनाओं की भी जानकारी कंट्रोल रूम, वरीय अधिकारियों को देते हुए तुरंत स्पॉट पर पहुंचकर उचित कार्रवाई करें। कंट्रोल रूम विसर्जन की तिथि को विशेष तौर पर संचालित रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी निश्चित रूप से उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

किसी भी परिस्थिति में प्रतिनियुक्ति स्थल से अनुपस्थित नहीं रहना है। समय-समय पर कंट्रोल रूम में एवं व्हाट्सअप ग्रुप में फोटो भेजना है। उन्होंने निर्देश दिया कि अफवाहों को लेकर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अलर्ट रहेंगे। अफवाह नहीं फैले, इस हेतु सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर नजर बनाकर रखेंगे। पूजा-पंडालों अथवा अन्य किसी स्थल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला आपतिजनक नारा, लेखन, बैनर, पोस्टर आदि नहीं लगे, इस पर विशेष ध्यान देना है।

उन्होंने विद्युत् कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि विभागीय निर्देशानुसार पूजा-पंडालों में लगाये जा रहे वॉयर आदि की जांच कर लेंगे। साथ ही बिजली तार लुंज-पुंज अवस्था में नहीं रहे, इसे भी अच्छे तरीके से जांच करवा लेंगे।

पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया सेल 24×7 फंक्शनल रहेगा तथा पोस्टों की निगरानी करेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों की निगरानी हेतु ड्रोन टीम पूरी तरह एक्टिव रहेगा। इसके साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉयड, मेटल डिटेक्टर आदि की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखी जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओं के तहत असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। आर्म्स वेरिफिकेशन करा लिया जाय। सेलिब्रेटी फायरिंग नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाय। संवेदनशील स्थलों पर वार्ड स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ली जाय। डीजे को पूर्व में ही जब्त कर लिया जाय। सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं फोर्स प्रतिनियुक्ति स्थल पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करेंगे। सभी थानाध्यक्ष चौकीदारी परेड, गुंडा परेड करा लें। मद्य निषेध को लेकर निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जाय। पूजा-पंडालों के इंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट प्रॉपर तरीके से हो, ताकि भारी भीड़ के मद्देनजर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Banker से लूट मामले में 1 बदमाश गिरफ्तार, दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है पुलिस

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja Durga Puja

Durga Puja

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...