अगर हम Jharkhand में चुनाव प्रचार के लिए जाते तो…, जीतनराम मांझी ने कहा ‘बिहार में होगी…’

जहानाबाद: विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई हैं। इसी कड़ी में जहानाबाद के मखदुमपुर के गांधी मैदान में जीतनराम मांझी की पार्टी हम ने विधानसभा स्तरीय सम्मलेन का आयोजन किया। सम्मलेन में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भी पहुंचे थे और वे कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। सम्मलेन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी हमलोग अभी से कर रहे हैं।

हमारी पार्टी जिस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी उस सभी विधानसभा क्षेत्रों में हम सम्मेलन करेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा जदयू के बीच किसी भी तरह की तकरार से साफ इंकार कर दिया और कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है।

2 40 22Scope Newsनीतीश कुमार के नाराज होने की बात अफवाह है, ऐसी कोई बात नहीं है और हम सभी पार्टी एक साथ मिल कर चुनाव लड़ेंगे और जिस तरह से हमने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता उसी तरह से हम बिहार में एक बार फिर सरकार बनायेंगे। जीतनराम मांझी ने कहा कि कुछ गड़बड़ी हुई और हमारे बीच कोआर्डिनेशन में कमी की वजह से हम झारखंड में चुनाव हारे।

अगर हम झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए जाता तो कम से कम आठ सीट और जीतते लेकिन बिहार में हम सब मिल कर अभी से तैयारी में जुट गए हैं और बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। इस दौरान जीतनराम मांझी ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी सत्ता के लोभ में बौखलाए हुए हैं, वे कोई आंदोलन की उपज नहीं हैं। अगर उनके पिताजी मुख्यमंत्री नहीं होते तो उनका कोई अता पता भी नहीं होता। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास हो रहा है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार भी बिहार को पैसे उपलब्ध करवा रही है।

यह भी पढ़ें-  Katihar नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास और उद्घाटन

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand Jharkhand Jharkhand Jharkhand

Jharkhand

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...