‘दो दिन के अंदर दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो तुम्हें मार देंगे’…कारोबारी को वॉइस मैसेज से मिल रही धमकियां

Ranchi: ईएनए/इथेनॉल कारोबार से जुड़े एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित कारोबारी सुशांत गुप्ता ने रांची के धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद से कारोबारी और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सुशांत गुप्ता वर्तमान में बेंगलुरु में रहते हैं और तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग में ईएनए/इथेनॉल का कारोबार करते हैं। प्राथमिकी में बताया गया है कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1:39 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर 351961904586 से व्हाट्सएप कॉल आया।

राहुल सिंह गैंग के नाम पर धमकी:

कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राहुल सिंह बताया। कॉल काटने के बाद उसी नंबर से कई बार कॉल किया गया। कॉल रिसीव नहीं करने पर व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजा गया, जिसमें धमकी दी गई कि—“मैं राहुल सिंह बोल रहा हूं। तुमने बहुत फैक्ट्री चला ली है। तुम्हारे पास दो दिन का समय है। अगर दो दिन के अंदर दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो तुम्हें मार देंगे।”

वीडियो भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश:

पीड़ित कारोबारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 को उसी नंबर से फिर कई कॉल आए। इसके बाद 21 फरवरी को यूट्यूब के माध्यम से दो वीडियो भेजे गए, जिनमें कथित तौर पर गिरोह के सदस्य एक व्यापारी के घर पर गोली चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो भेजकर आरोपियों ने डराने और दबाव बनाने की कोशिश की।

पुलिस ने शुरू की जांच:

मामले को गंभीरता से लेते हुए धुर्वा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल, व्हाट्सएप नंबर और वीडियो लिंक के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में राहुल सिंह गैंग से जुड़ा है या किसी ने फर्जी नाम का इस्तेमाल किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल व्यवसायी की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img