Advertisment

आइटम Song विवाद में JMM विधायक दशरथ गगराई, म्यूजिक वीडियो पर BJP ने उठाए सवाल

JMM विधायक दशरथ गगराई के आइटम Song में अभिनय और गायन को लेकर सियासत गरमाई। BJP ने इसे झारखंडी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए जांच की मांग की।


साउथ हीरो स्टाइल एंट्री, म्यूजिक वीडियो से चर्चा में विधायक

रांची: खरसावां से JMM विधायक दशरथ गगराई इन दिनों राजनीति से ज्यादा अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुए आइटम सॉन्ग नशा चढ़ाओ जान में उन्होंने न केवल अभिनय किया है बल्कि अपनी आवाज भी दी है। वीडियो में वह साउथ फिल्मों के हीरो की तर्ज पर गाड़ी से एंट्री लेते नजर आते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, एक्सप्रेशन और स्टाइल पूरी तरह प्रोफेशनल कलाकार जैसा दिखता है।
रंगीन लोकेशन, हाई एनर्जी म्यूजिक और आकर्षक कोरियोग्राफी के साथ फिल्माए गए इस गाने में विधायक का लुक और मूव्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।


Key Highlights

  1. JMM विधायक दशरथ गगराई ने आइटम Song नशा चढ़ाओ जान में अभिनय और गायन किया

  2. म्यूजिक वीडियो में साउथ फिल्मों जैसा स्टाइल और हाई एनर्जी प्रजेंटेशन

  3. विधायक ने इसे मनोरंजन और रचनात्मक प्रयोग बताया

  4. 26 जनवरी तक पत्नी के साथ नया गाना रिलीज होने की घोषणा

  5. BJP ने वीडियो को झारखंडी संस्कृति के खिलाफ बताते हुए जांच की मांग की


विधायक बोले मनोरंजन के लिए किया, 26 जनवरी तक नया गाना

म्यूजिक वीडियो को लेकर पूछे जाने पर दशरथ गगराई ने कहा कि उनके भीतर बचपन से ही एक कलाकार रहा है। उन्हें गाना, लिखना और अभिनय करना पसंद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह गाना पूरी तरह मनोरंजन के उद्देश्य से किया गया है, ताकि लोग उनका रचनात्मक पक्ष भी देख सकें।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 26 जनवरी तक उनका एक और गाना रिलीज होने वाला है, जिसमें उनकी पत्नी भी अभिनय करती नजर आएंगी। यह गाना झारखंड में ही शूट किया गया है। शूटिंग टीम कोलकाता से आई थी और गाने को आधुनिक तकनीक व मॉडर्न स्टाइल में फिल्माया गया है, ताकि भाषा के साथ नए फ्लेवर भी दर्शकों तक पहुंचें।

BJP का हमला, झारखंडी संस्कृति पर सवाल

वीडियो सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ दल को घेरा है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो झारखंड में पूरा सिस्टम ही नशे में चल रहा हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक जमीन, कोयला, लोहा चोरी और अपराध के नशे की चर्चा होती रही है, और अब एक विधायक द्वारा अश्लील आइटम सॉन्ग में अभिनय का मामला सामने आया है। प्रतुल शाहदेव ने सवाल उठाया कि जो लोग झारखंडियत और सांस्कृतिक मूल्यों की बात करते हैं, वे इस तरह के गानों से समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि विधायक इसे AI जनरेटेड वीडियो बताने का दावा करते हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Highlights

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...