Advertisment

‘Araria में रहना है तो हिन्दू बनना होगा’, स्थानीय एमपी ने दिया विवादित बयान तो राजद ने कहा…

Araria: रविवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हिन्दू स्वाभिमान यात्रा अररिया में थी। अररिया में गिरिराज सिंह की यात्रा में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी गिरिराज सिंह के साथ थे और उन्होंने गिरिराज सिंह की यात्रा को अपना पूरा दिया था। गिरिराज सिंह की यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अररिया के सांसद ने एक विवादित बयान दिया है। प्रदीप सिंह ने कहा कि कहता है कि हम मुस्लमान हैं तो हमें हिन्दू कहने में क्या दिक्कत है।

मैं तो कहता हूं कि ‘अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा।’ उन्होंने कहा कि हमें हिन्दू बोलने में क्या शर्म है। आप हिन्दू बन कर रहिये और जब बेटा बेटी की शादी करनी होगी तो उस वक्त अपनी जाति खोज लीजियेगा लेकिन बाकि समय हिन्दू बन कर एक जुट बने रहिये। अगर हम एकजुट नहीं रहते तो क्या कश्मीर से 370 हट पाता इसी तरह एक जुट रहिएगा तो ही रह शांति से रह पाइयेगा। अररिया के सांसद का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भड़काना चाह रहे हैं हिंसा

अररिया के संसद प्रदीप सिंह के इस बयान के बाद अब राजद भाजपा पर हमलावर हो गई है। राजद नेता गुड्डू झा ने प्रदीप सिंह पर हमला बोला और कहा कि हमारे सांसद हताश हो गए हैं। वे अब गिरिराज सिंह के रास्ते सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहे हैं। उन्होंने सीएम नीतीश पर भी हमला किया और कहा कि नीतीश कुमार सुशासन की सरकार के प्रणेता हैं लेकिन वे मौन हो कर ये सब देख रहे हैं क्या वे अपनी मौन सहमति दे रहे हैं गिरिराज सिंह। गुड्डू झा ने सांसद प्रदीप सिंह पर हिंसा भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज होना चाहिए और उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए।

नफरत की राजनीति करती है भाजपा

वहीं राजद जिला प्रवक्ता रामनारायण विश्वास ने गिरिराज सिंह और अररिया सांसद प्रदीप सिंह पर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी मंसा किसी से छुपी नहीं है। वे लोग मूल मुद्दा से लोगों का ध्यान भटका कर फिर से सत्ता में आना चाहते हैं। उनका यह बयान देश और अररिया के जनता के हित में नहीं है। यह आश्चर्य की बात है कि अब तक अररिया की प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी और लोहिया की विरासत को संभालने की बात करते हैं उनसे मैं अपील करता हूं कि ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें क्योंकि उन्होंने न सिर्फ गंगा जमुनी तहजीब को तार तार करने की कोशिश की है बल्कि आपसी सद्भाव को भी ठेस पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें-      Crime को अंजाम देने से पहले बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Araria Araria Araria Araria Araria

Araria

Santali Language: DPS Ranchi में कक्षा 6 से होगी संताली की...

DPS Ranchi में सत्र 2026-27 से कक्षा छह से संताली भाषा की पढ़ाई होगी। स्कूल में पाठ्यक्रम और पुस्तक तैयार करने के साथ शिक्षकों...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...