BJP MP के विवादित बयान पर अब तेजप्रताप ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा…

पटना: ‘अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा’, भाजपा सांसद के विवादित बयान के बाद अब यह एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है। विपक्ष लगातार भाजपा पर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगा रही है और सांसद पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को राज्य सरकार ने भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी जिसके बाद विपक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आ गए हैं। इस मामले में अब पूर्व मंत्री और राजद के नेता तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

विवादित बयान पर दी गई अतिरिक्त सुरक्षा

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सांसद ने सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला और समाज में हिंसा फ़ैलाने वाला विवादित बयान देते हैं तो दूसरी तरफ राज्य सरकार उनकी सुरक्षा बढ़ा रही है। राज्य सरकार को भाजपा सांसद प्रदीप सिंह पर कार्रवाई करनी चाहिए।

तेज प्रताप ने कहा, ‘जब तक मेरी सांस है…’

तेजप्रताप यादव ने कहा कि इस देश की मिट्टी में सबकी महक और आजादी में सबका योगदान है। मैं हरेक व्यक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि जब तक मेरी सांस है, मैं बिहार को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले हरेक व्यक्ति के सामने डटकर खड़ा रहूँगा और मुसलमानों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान अररिया में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा था कि वे खुल कर कहते हैं कि हम मुसलमान हैं तो फिर हमें हिन्दू कहने में कैसी शर्म। मैं तो सब जगह कहता हूं कि पहले हिन्दू बनो और एकजुट रहो। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ‘अगर अररिया में रहना है तो हिन्दू बनना होगा’। भाजपा सांसद प्रदीप सिंह के इस बयान के बाद से राजनीतिक भूचाल मच गया है।

यह भी पढ़ें-   Patna में रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से 12 खोखा बरामद

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP MP BJP MP BJP MP BJP MP

BJP MP BJP MP

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...