बांका में नए थाने का IG ने किया उद्घाटन

बांका : बांका में एक नए थाना जिलेबीयामोर का उद्घाटन भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, सांसद गिरधारी यादव एवं बेलहर विधायक मनोज यादव ने सयुंक्त रूप से किया। जिलेबीयामोर थाना बेलहर थाना एवं सुईया थाना के हिस्से को काट कर बनाया गया है। भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी विवेक कुमार ने बताया कि ये थाना विश्व प्रसिद्ध कावरिया पथ पर पड़ता है। इसकी सुरक्षा के साथ ही स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया गया है। अभी थाने का एरिया साढ़े तीन पंचायत का है। बाद में इस एरिया को बढ़ाने के लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा।

यह भी पढ़े : मुंगेर प्रमंडल आयुक्त ने कहा- तीन वर्ष से अधिक समय तक नहीं रह सकते विभाग में कार्यरत लिपिक…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

विद्युत मानव बल कर्मियों का आंदोलन, 17 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश...

बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन...

SP ने आधी रात ढाका व चिरैया थाना का किया औचक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने रविवार की आधी रात ढाका और चिरैया थाना का औचक निरीक्षण कर...

DEO कार्यालय में शिक्षिका के पति की मौत पर नया खुलासा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में शिक्षिका के पति अधिवक्ता अरविंद कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में...