जमशेदपुर में अवैध डांस बार का भंडाफोड़, 10 युवतियां……

Jamshedpur- जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित रॉयल हिल्स बार एंड रेस्टोरेंट अवैध हुक्का बार और अश्लील डांस के खेल का खुलासा हुआ है। यह खुलासा तब हुआ जब धालभूम एसडीओ पारुल सिंह वहां ग्राहक बनकर पहुंचे और अवैध बार का भंडाफोड़ कर दिया।

जमशेदपुर बार 22Scope News

ये भी पढ़ें-मीरा सिंह के चैट अब खोलेंगे राज…..

10 युवतियों को हिरासत में लिया गया है

पुलिस ने बार से 10 युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी युवतियां झारखंड से बाहर पश्चिम बंगाल, नागपुर और मुंबई की रहने वाली बतायी जा रही है। इस मामले का खुलासा करते हुए एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां गोपनीय तरीके से हुक्का एवं डांस बार चल रहा है।

ग्राहक बनकर पहुंचे थे अधिकारी

जिसके बाद गोपनीय शाखा के पदाधिकारियों यहां ग्राहक बनकर पहुंचे और होटल में प्रवेश किया और अवैध बार का भंडाफोड़ किया। फिलहाल बार का मालिक फरार बताया जा रहा है। विभाग की तरफ से उसकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

GGSESTC 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-अम्बा प्रसाद के भाई अंकित साव इस कारण नहीं पहुंचे ईडी कार्यालय, अब आगे…… 

फिलहाल इस मामले से लोकल पुलिस को दूर रखा गया है। विभाग ने छापेमारी के दौरान बार से करीब 400 बोतल शराब, वॉकी टॉकी, लैपटॉप और कंप्यूटर बरामद किए गए है। उसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। विभाग की कार्रवाई के बाद बार मालिकों में हड़कंप मच गया है।

 

 

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...