रांची में गैस की कमी के बीच अवैध रिफिलिंग का खेल, खुले बाजार में महंगे दाम पर सिलेंडर, आम उपभोक्ता 10 दिन तक इंतजार को मजबूर।
Illegal Gas Refilling रांची: राजधानी रांची में घरेलू रसोई गैस की किल्लत के बीच अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। एक ओर आम उपभोक्ता गैस बुकिंग के बाद 10 दिनों तक इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अवैध रूप से गैस भरने वाले दुकानदारों तक समय पर सिलेंडर पहुंच रहा है। इससे वितरण व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Illegal Gas Refilling: खुले बाजार में महंगे दाम पर बिक रहा गैस
शहर के कई इलाकों में खुले बाजार में पांच किलो का खाली सिलेंडर 650 से 800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इसके साथ छोटे चूल्हे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन दुकानों पर गैस की कीमत 320 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि पहले यही गैस 95 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलती थी।
Key Highlights
गैस किल्लत के बीच रांची में अवैध रिफिलिंग का कारोबार तेज
खुले बाजार में 320 रुपये प्रति किलो तक बिक रही गैस
आम उपभोक्ता 10 दिन तक गैस के लिए कर रहे इंतजार
छात्र और किरायेदार बन रहे अवैध बाजार के ग्राहक
प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई पर उठे सवाल
Illegal Gas Refilling:एजेंसी दर और बाजार भाव में बड़ा अंतर
गैस एजेंसी में पांच किलो सिलेंडर के लिए निर्धारित कीमत 540.50 रुपये है, जबकि खाली सिलेंडर करीब 1,000 रुपये में मिलता है। इसके बावजूद अवैध बाजार में ऊंचे दाम पर गैस की बिक्री जारी है।
इससे साफ है कि अधिक मुनाफा कमाने के लिए नियमों को दरकिनार किया जा रहा है।
Illegal Gas Refilling:छात्र और किरायेदार बन रहे मुख्य ग्राहक
शहर में पढ़ाई या नौकरी के लिए रह रहे छात्र और किरायेदार सुविधा के कारण इन अवैध दुकानों से गैस भरवाते हैं। उनका कहना है कि जरूरत के समय आसानी से गैस मिल जाती है, जिससे वे महंगे दाम के बावजूद यहां से गैस लेने को मजबूर हैं।
Illegal Gas Refilling:प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल
लगातार बढ़ते इस अवैध कारोबार के बीच प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित हो और अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई हो, तो इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
Highlights


