पटना के Posh Areas में भी होता है अवैध शराब कारोबार, अपार्टमेंट से शराब जब्त

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार का सिलसिला नहीं रुक रहा है। बात करें राजधानी पटना की तो यहां भी धड़ल्ले से शराब का कारोबार फल फूल रहा है। हालांकि पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम अंकुश लगाने की कोशिश तो लगातार कर रही है लेकिन बावजूद इसके सफलता हाथ नहीं लग रही है।

पटना जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने राजधानी पटना के पॉश इलाके में एक अपार्टमेंट में छापेमारी कर करीब 120 बोतल शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पटना के बुद्धा इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में की गई जहां से करीब 120 बोतल शराब जब्त की गई। मामले में मद्य निषेध विभाग के सहायक उपायुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब जब्त की गई है।

जब्त शराब अपार्टमेंट के एक कमरे में भूसा के बीच एक ड्रम में छुपा कर रखा गया था। जब्त शराब में 750 एमएल की 45 बोतल जबकि 375 एमएल की 75 बोतल है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति नालंदा के इस्लामपुर का रहने वाला बताया जाता है। गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  55 Year के राहुल कर रहे हैं युवाओं की हकमारी, जम कर बरसे दिलीप जायसवाल

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Posh Areas Posh Areas Posh Areas

Posh Areas

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...