खगड़िया में अवैध Mini Gun Factory का उद्भेदन, 3 गिरफ्तार

खगड़िया: बिहार एसटीएफ और खगड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। टीम ने मौके से निर्मित, अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सहूरी दियारा में बागमती नदी के किनारे की जहां एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान सरगना मानसी थाना क्षेत्र के छोटी बलहा सैदपुर निवासी राजू आलम और उसके सहयोगी मुंगेर के मो औरंगजेब और खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र के मो मुस्तकीम उर्फ़ कल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री से एक देशी पिस्तौल, आठ एमएम का तीन जिंदा कारतूस, एक हैंड ड्रिल, देशी पिस्तौल का 15 बॉडी, 12 बैरल, दो बेस मशीन और भारी मात्रा में हथियार बनाने का अन्य उपकरण बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें-  Minority की श्रेणी से मुसलमानों को बाहर कर देना चाहिए, गिरिराज सिंह ने…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Mini Gun Factory Mini Gun Factory

Mini Gun Factory

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...