झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कांके में सबसे ठंडा पारा 4 डिग्री

रांची: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में रांची सहित 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ गया, जिससे कंपकंपाती ठंड से कुछ राहत मिली। सोमवार को दिन में खिली धूप ने गर्मी का अहसास कराया, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। इसका असर रेल सेवा पर भी पड़ा, और कई ट्रेनें देरी से रांची पहुंचीं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मंगलवार से आसमान साफ होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले चार दिनों में न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है। 10 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है।

कांके सबसे ठंडा, पारा 4 डिग्री पर
रांची में कांके अभी भी सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। बिरसा कृषि मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कांके का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को कांके में ओस की बूंदें जमी हुई नजर आईं। वहीं, मैक्लुस्कीगंज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक ठंड के असर में बढ़ोतरी और कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...