भाजपा नेता के घर बमबाजी मामले में इमरान खान और देवनंदन दास निर्दोष साबित, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

रिपोर्टः आशीष कुमार/न्यूज 22स्कोप

  • इमरान खान और देवनंदन दास को पुलिस द्वारा की गई अनुसंधान में पाया  निर्दोष
  • प्रेस वार्ता कर दी जानकारी दोनों ने कहा संतोष गुप्ता के द्वारा साजिश के तहत झूठे केस में फंसाए जाने का किया जा रहा है प्रयास
  • इस केस में गया पुलिस के द्वारा किए गए उद्भेदन को सराहा

गयाः जिले के डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी में भाजपा नेता संतोष गुप्ता के घर  बमबाजी के मामले में गया पुलिस ने उद्भेदन कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। इस मामले में भाजपा नेता संतोष गुप्ता के द्वारा कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले को गया पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान जारी किया और इसमें डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी पड़री निवासी इमरान खान एवं देवनंदन दास को इस घटना में निर्दोष पाया।

पुलिस के द्वारा किए गए उद्भेदन को सराहा

इस मामले का गया पुलिस द्वारा उद्भेदन करने के बाद इमरान खान व देवनंदन दास ने सराहा है। बुधवार को इमरान खान और देवनंदन दास ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कहा की भाजपा नेता संतोष गुप्ता के द्वारा बीते वर्ष 2019 से ही मुझे झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है ।इसी बीच में बीते 31 मई की रात्रि में संतोष गुप्ता के घर पर अपराधियों द्वारा बम मारा गया जिस केस में भी मेरा झूठा नाम दिया गया परंतु गया पुलिस के द्वारा अनुसंधान के क्रम में निर्दोष पाया गया, जिसके लिए गया पुलिस बधाई के पात्र हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि मेरा व्यवसाय रियल एस्टेट का है, जिससे व्यवसाय में बढ़ते कद को देखते हुए संतोष गुप्ता के द्वारा यह साजिश किया जा रहा है। वही उन्होंने सुरक्षा के लिए भी जिला प्रशासन से गुहार लगाया है।

 

 

पटना में मना विशेष मछुआरा दिवस, मंत्री ने नई तकनीक व...

पटना/आरा : पटना में आज मत्स्य पालकों को नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष मछुआरा दिवस का आयोजन किया...

सुल्तानगंज हत्याकांड का खुलासा, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल...

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

‘बिहार पेंशन दिवस’ पर मुख्यमंत्री ने 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के...