पीएम की कुर्सी छीनते ही इमरान पर कसा शिंकजा, देश छोड़ने पर रोक

इस्लामाबाद : पीएम की कुर्सी छीनते ही इमरान पर कसा शिंकजा, देश छोड़ने पर रोक- पाकिस्तान की

नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर

शनिवार मध्यरात्रि को हुए मतदान में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

नेशनल असेंबली के इस अहम सत्र की अध्यक्षता कर रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के

अयाज सादिक ने कहा कि नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए नामांकन पत्र

रविवार दोपहर दो बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं

और इनकी जांच दोपहर तीन बजे तक होगी.

मुल्क के नए प्रधानमंत्री को चुनने के लिए सदन की अगली बैठक 11 अप्रैल को दोपहर दो बजे शुरू होगी.

इस बीच, इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है.

इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इमरान खान के खिलाफ याचिका भी दायर की गई है.

इमरान के अलावा फवाद चौधरी और शाह महमूद के खिलाफ भी याचिका दायर की गई है.

तीनों का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाले जाने की मांग की गई है.

याचिका पर 11 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. प्रधानमंत्री पद से हटते ही उनके करीबियों पर कार्रवाई भी शुरू

खान के प्रधानमंत्री पद से हटते ही इमरान खान के करीबियों पर कार्रवाई शुरू

अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद खान के पार्टी प्रवक्ता डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर रात में ही छापेमारी की गई है. इस दौरान उनके घरवालों के फोन छीन लिए गए. इमरान खान की पार्टी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है.

इमरान खान देश के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया है. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के समय 69 वर्षीय खान निचले सदन में उपस्थित नहीं थे और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों ने भी वोटिंग से वॉकआउट किया.

शनिवार को पूरे दिन में पल-पल बदलते घटनाक्रम के बाद देर रात को शुरू हुए मतदान के नतीजे में संयुक्त विपक्ष को 342-सदस्यीय नेशनल असेंबली में 174 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जो प्रधानमंत्री को अपदस्थ करने के लिए आवश्यक बहुमत 172 से अधिक रहा. गौरतलब है कि 1947 से आज तक किसी भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है.

जियो न्यूज के हवाले से कहा गया है कि इमरान खान ने पीएम पद से इस्तीफा देने से पहले तीन शर्तें रखी थीं. उन्होंने कहा कि पद छोड़ने के बाद उनकी गिरफ्तारी न हो. साथ ही शहबाज शरीफ की जगह किसी और को प्रधानमंत्री बनाया जाए. तीसरी शर्त में उन्होंने कहा है कि पद छोड़ने के बाद उनके खिलाफ NAB के तहत कोई भी केस दर्ज ना किया जाए.

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...