बेगूसराय में अपराधी बेखौफ : रिटायर्ड नर्स के पुत्र की पीट-पीटकर ह’त्या

बेगूसराय : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने रिटायर्ड नर्स के पुत्र की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण पूरी वार्ड नंबर 20 की है.

बताया जाता है कि मृतक अकेले ही अपने मकान में श्रीकृष्ण पूरी में रहता था. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला निवासी स्व. राजेन्द्र सिंह के 40 वर्षीय पुत्र शीलभद्र प्रियदर्शी के रूप में हुई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्व में भी मृतक के ऊपर हमला हो चुका है, और उस समय इलाज के बाद वह बच गया. वहीं एक बार रिटायर्ड नर्स के ऊपर भी धारदार हथियार से गला रेत दिया था. जहां इलाज के दौरान वो बच गई थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि युवक का शव घर में मिला है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मामला स्पष्ट होगा कि मौत की वजह क्या है.

रिपोर्ट : सुमित

5 अपराधी गिरफ्तार, बैंक से रूपये निकासी करने वालों को बनाते थे निशाना

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग: भड़की बीजेपी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दें, CM सम्राट...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...

Ramgarh School Holiday: रामगढ़ में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद...

Ramgarh School Holiday: लगातार बारिश ने रामगढ़ में आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खराब मौसम के बीच बच्चों का रोज स्कूल आना-जाना...

Mumbai Indians Luke Williams: WPL 2027 से पहले Mumbai Indians का...

Mumbai Indians Luke Williams: महिला क्रिकेट में नई चुनौती का दौर शुरू होने जा रहा है और मुंबई इंडियंस ने इसकी तैयारी में बड़ा...