भागलपुर में गंगा के जलस्तर का दबाव नहीं झेल सका तटबंध, टूटने से कई गांव में हाहाकार…

भागलपुर: बिहार में इन दिनों गंगा एवं इसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। हालांकि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अपने हिसाब से हर संभव काम करवा रहा है बावजूद इसके भागलपुर में पानी की दबाव की वजह से गंगा का तटबंध टूट गया। गंगा का तटबंध टूटने की वजह से तटीय इलाके में हाहाकार मच गया। बुद्धू चक गांव में सुरक्षा के लिए बना तटबंध 70 मीटर तक कट गया। यह कटाव इस्माइलपुर बिनटोली तटबंध पर हुआ।

रविवार देर रात बुद्धू चक गांव के पास मछली आढ़त के नजदीक अचानक कटाव शुरू हो गया। इससे तटबंध का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया। हालांकि तटबंध टूटने की सूचना पर जल संसाधन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गए हैं। मामला भागलपुर जिला के नवगछिया के बुद्धू चक गांव का है जहां गंगा नदी पर बना बांध करीब 70 मीटर तक टूट गया। बांध टूटने के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।

स्थानीय लोगों की मदद से बिजली विभाग को सूचना दी गई। बिजली की आपूर्ति रोक दी गई, ताकि कोई हादसा न हो। कटाव के कारण बिजली के एक-दो खंभे भी नदी में गिर गए। इंजीनियरों ने बांस के रोल और पेड़ की झाड़ियां काटकर कटाव को रोकने की कोशिश की। फिलहाल प्रशासन ने स्थानीय लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील की है साथ ही बालू और मिट्टी भरी बोरियां डाल कर पानी के बहाव को रोकने की कवायद की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   लूटपाट कर भाग रहे अपराधी हुए दुर्घटना का शिकार, लोगों ने पकड़ कर…

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...