Advertisment

बोकारो में छह साल की बीमार बेटी से मिलने के लिए मां ने पुलिस थाने में लगाई गुहार

बोकारो. अपनी 6 साल की बेटी से मिलने के लिए एक मां ने बोकारो के हरला थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है। उस मां का कहना है कि उसकी शादी गौतम नामक व्यक्ति से 14 साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन होती रहती थी। इस बीच कई बार दोनों परिवार वालों तथा समाज के द्वारा सुलह भी किया गया। बावजूद इसके पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था।

बोकारो में बीमार बेटी से नहीं मिल पा रही मां

2022 में पति के द्वारा कोर्ट में डाइवोर्स फाइल किया गया था, लेकिन पत्नी डाइवोर्स पर सहमत नहीं हुई। इस बीच पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। लेकिन उसकी 6 साल की बच्ची उनके पति के पास रह रही थी और वह पिछले कुछ दिन से बच्ची की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर पति से संपर्क करना चाह रही थी। लेकिन बच्ची कहां है, इलाज कहां चल रहा है, पति के द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।

पत्नी ने इसके खिलाफ हरला थाने में आवेदन देकर अपनी बच्ची से मिलने को गुहार लगा रही है। इधर पुलिस के द्वारा भी कार्रवाई करते हुए पति से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बच्ची का इलाज कहां चल रहा है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। इसके अलावा भी बच्ची की मां पूजा कुमारी ने अपने पति के ऊपर कई आरोप लगाए हैं, पुलिस उस पर भी जांच कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...