10 हजार कम होने पर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं प्रभारी थानाध्यक्ष, Audio Viral

कटिहार : कटिहार के रोशना थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह पर पशु तस्कर इब्राहिम नामक व्यक्ति से तय की गई रकम 50 हजार की राशि में 40 हजार मिलने एवं शेष 10 हजार नहीं मिलने पर मवेशी तस्कर को जेल भेजने की बातचीत करने का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। इस संबंध में जब रोशना थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह से जब संपर्क साधा गया तो उनसे बात नहीं हो पाई। अब देखने वाली बात यह है कि कटिहार के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा इस वायरल ऑडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं। वहीं नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि ऑडियो करीब दो माह पूर्व का है। अब तो रोशना थाना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पशु तस्कर का नेटवर्क कितना मजबूत है और करप्शन कितना जड़ जमाई बैठा हुआ है।

यह भी पढ़े : कटिहार में अवैध खनन : प्रशासन की नाक के नीचे मिट्टी का दोहन…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...