चतरा में हैवानियत की हद, युवती को निर्वस्त्र कर जिंदा जलाया

गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर

चतरा : विनय जायसवाल नामक सनकी अधेड़ अय्यास ने बोकारो की युवती को हत्या की

नियत से निर्वस्त्र कर जिंदा जला दिया. जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सोर सुनने के

बाद घर का दरवाजा तोड़ गंभीर अवस्था मे झुलसी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

युवती का नाम संगीता कुमारी बताया जा रहा है.

आरोपी विनय जायसवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना शहर से सटे हेरू नदी इलाके के समीप तपेज इलाके की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय जायसवाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घर की तलाशी के दौरान घर के छत से संदेहास्पद स्थिति में पीड़िता का कपड़ा के अलावे भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है.

chatra1 22Scope News

विनय जायसवाल पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप

आरोपी पर घर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि धंधे से जुड़े पैसे के लेनदेन के विवाद के बाद पेट्रोल डाल घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की पड़ताल करने दलबल के साथ एसडीपीओ अविनाश कुमार व थाना प्रभारी मनोहर करमाली मौके पर पहुंचे. युवती बोकारो के गोमिया इलाके की रहने वाली है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: सोनु भारती

Chatra: मां-बेटी को जिंदा जलाया, सास गिरफ्तार

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...