Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में इलाज कराने आयी युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास

रांची: रिम्स के ईएनटी विभाग में इलाज कराने आयी एक युवती ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती ने आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। बरियातू थाना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच कर रहे आईओ मारुत नंदन ने बताया कि पीड़ित युवती कान की समस्या होने के बाद इलाज कराने रिम्स आई थी, इसी दौरान आरोपी से उसकी जान पहचान हो गई ।

आरोपी ने इलाज में सहायता की बात कह कर युवती से मोबाइल नंबर ले लिया और लगातार परेशान करने लगा। बुधवार देर रात आरोपी युवती को रिम्स के इमरजेंसी के बाथरूम में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा जिसके बाद आरोपी की बहन और बहनोई ने आरोपी को धर दबोचा। आईओ मारुति नंदन ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Commercial Advertisment

Bihar MLC Membership Case: वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी...

Bihar MLC Membership Case, पटना: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत मिली है। दोनों की सदस्यता...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video: किस बात पर मुखिया ने DM-SP को...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video, सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मुखिया के दो कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप...

Bihar First Tech Park: बिहार में आईटी क्रांति की तैयारी! पटना...

Bihar First Tech Park, पटना: बिहार की राजधानी पटना को आईटी और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई...