धनबाद में शराब की ओवर रेटिंग पर नहीं लग पा रही लगाम, सरकारी दुकानों पर आए दिन हो रहे हंगामे

धनबाद. उत्पाद विभाग ने धनबाद जिले के सभी सरकारी/लाइसेंसी शराब दुकानों में ओवर रेटिंग पर रोक लगा दी है। शराब दुकानों में कार्यरत सभी सेल्समैन सुपरवाइजर एवं मैनेजर को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह किसी भी स्थिति में एमआरपी से अधिक रुपये ग्राहकों से न वसूलें। इसके बावजूद जिले के लगभग सभी दुकानों में ओवर रेटिंग बेरोकटोक जारी है। इस वजह से राज्य सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है।

धनबाद में शराब पर ओवर रेटिंग

वहीं जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने मनमानी और ओवर रेटिंग पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई भी की है। साथ ही तमाम दुकानों में मूल्य तालिका से संबंधित बोर्ड भी लगवा दिया है। कुछ दुकानों में यह प्रक्रिया प्रगति पर है। बावजूद उपभोक्ता सेल्समेन सुपरवाइजर एवं मैनेजर की तिकड़ी की मनमानी से परेशान हैं। कई दुकानों पर हंगामा और मारपीट की नौबत आ जा रही है।

वहीं अगर दूसरे पक्ष की ओर ध्यान दे तो मैनपावर देने वाली A 2 Z चार माह का वेतन कर्मियों का लेकर फरार हो चुकी है। वर्तमान में मैनपावर देने वाली मार्शल ने पिछले कई माह से अपने कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं किया है। इसकी वजह से उनके सामने सरकारी आदेश को ताक पर रखकर मनमाने रेट ग्राहकों से वसूलने को विवश होना पड़ रहा है।

हालांकि पिछले कुछ दिनों में ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर कई सेल्समेन को शोकॉज करते हुए उसे कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। बावजूद ओवरराइटिंग चरम पर है। पूरे मामले में उत्पाद विभाग के अधिकारियों को और अधिक संजीदा होकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि ग्राहक सेल्समैन की मनमानी से राहत पा सके और उन्हें एमआरपी पर सरकारी दुकानों से शराब उपलब्ध हो सके।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img