एक नंबर की 2 गाड़ी देखकर दंग रह गई पुलिस, जांच में जुटी

पटना : राजधानी पटना से एक अजीब खबर सामने आई है। पटना में एक ही नंबर की दो स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है और चेसिस नंबर अलग-अलग है। पटना के शास्त्रीनगर थाना का मामला बताया जा रहा है। दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी पटना के मधुबन अपार्टमेंट में खड़ी मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। शास्त्री नगर के थाना प्रभारी अमन कुमार ने जानकारी दी। इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इलाके की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक इस मामले किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों गाड़ियों पर झारखंड का नंबर दर्ज है। गाड़ी का नंबर-JH 02N 3951 है।

यह भी पढ़े : बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

 

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...