Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

Dhanbad Crime – बाइक सवार बदमाशों ने मछली कारोबारी को मारी गोली….

Dhanbad Crime – धनबाद में कल रात अज्ञात अपराधियों ने मछली कारोबारी पर गोली चला दी जिसके बाद कारोबारी गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को फिलहाल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-Anupama Singh का केंद्र सरकार पर हमला, फ्री में अनाज तो दिया लेकिन सिलेंडर महंगा कर दिया…. 

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ऊपर बाजार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मछली लदी पिकअप वैन को लेकर मनोज यादव जा रहा था इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने गाड़ी पर जहर की सीसी फेंक कर भाग रहे थे जिसके कारोबारी ने उनका पीछा किया। इसी दौरान अपराधियों ने मनोज यादव पर गोली चला दी।

Dhanbad Crime – मनोज की जांघ पर लगी गोली

बदमाशों ने दो गोली चलाई इनमें एक मनोज की जांघ पर लगी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

Dhanbad Crime - बाइक सवार बदमाशों ने मछली कारोबारी को मारी गोली....

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : 150 बोरा अवैध कोयला लदा मिनी ट्रक धराया, दो गिरफ्तार…. 

पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद मौके पर पहुंचे कुछ देर बाद डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार निराशा सीडीपीओ मानिक रजक बाख़ला, चिरकुंडा थानेदार सुनील कुमार सुमित सिंह समेत कई अधिकारी पहुंचे। मामले की फिलहाल जांच चल रही है। Dhanbad Crime

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...