बधाई मांगने गए किन्नर के साथ मकान मालिक ने किया हमला, न्याय की मांग को लेकर पहुंची थाना

निरसा/धनबाद : निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा मोड़ स्थित डॉक्टर श्याम सुंदर क्लिनिक के पीछे सावित्री निवास के मालिक संदीप पांडे द्वारा बधाई मांगने गए किन्नरों पर साबल से हमला कर दिया। जिसमें दो किन्नर गुड्डी एवं गीता घायल हो गए। किन्नर मकान मालिक संदीप पांडे द्वारा किये व्यवहार से काफी गुस्से में थी और निरसा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गुड्डी किन्नर ने कहा कि संदीप पांडे के घर में बच्चा हुआ है। जिसे लेकर पूर्व में चार-पांच बार उनके घर गई थी।

उन्होंने आश्वस्त किया था कि दो-चार दिन बाद आना तो बधाई दे देंगे परंतु जब आज हम लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। मारपीट, गाली-गलौज एवं साबल से हमला कर दिया। जिसमें हमारे एक साथी गीता किन्नर एवं मैं खुद घायल हो गई। मैं अभी निरसा थाना पहुंची हूं और प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है। मुझे उम्मीद है की हमें न्याय मिलेगा।

संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...