धनबाद में मजिस्ट्रेट और DSP के प्रयास से सफल हुई वार्ता, 5 घंटे के बाद जाम मुक्त हुई 8 लेन सड़क

धनबाद. बारामुरी में जमीन विवाद में हुई मारपीट और मौत के बाद धनबाद के 8 लेन पर आक्रोशित परिजनों एवं आम लोगों के द्वारा किए गए सड़क जाम लगभग 5 घंटे के बाद मजिस्ट्रेट नारायण राम एवं डीएसपी शंकर कमती और DSP ट्रैफिक अरविंद सिंह से हुई वार्ता एवं मुआवजे का आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अभी सड़क पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया है।

स्वयं पुलिस कर्मियों ने सड़क पर रख कंक्रीट पदार्थ एवं अन्य अवरोधकों को हटाया और सड़क को जाम से मुक्त कराया। इससे पूर्व आक्रोशित लोगों ने 8 लेन सड़क पर न सिर्फ जबरन सड़क जाम किया, बल्कि टायर जलाकर आगजनी एवं प्रदर्शन भी किया। लगभग 5 घंटे तक वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को एवं हजारों आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारीयों से सड़क जाम की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता सुंदर यादव से वार्ता के बाद और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा भुगतान का आश्वासन के बाद खत्म हो गया।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...