गिरिडीह में उधार दिये रुपये मांगने गये तो युवक पर चाकू से हमला, घायल

गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह के रहने वाले मोहम्मद समीर अंसारी को मोती मोहल्ला में कुछ लोगों ने गुरुवार को चाकू मार कर घायल कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन फनन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद समीर के परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के एक प्राईवेट नर्सिंग होम में ले गए।

गिरिडीह में युवक पर चाकू से हमला

घटना के बाबत घायल समीर ने बताया कि उससे बुढ़ियाखाद निवासी एक युवती ने 40 हजार रुपये कर्ज लिया था। कई महीनों से पैसा मांगने पर वह टाल मटोल कर रही थी। जब उसने पैसा वापस करने के लिए दबाव बनाया तो युवती ने इंस्टाग्राम में मैसेज कर उसे अपना घर बुलाया। जब वह पैसा लेने गया तो उसके घर वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान युवती के भाई ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल समीर को फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...