हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है- मनीष जायसवाल

हजारीबाग. आज हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा के बंशीलाल चौक स्थित आवास में मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान सभी ने कहा कि आजसू पार्टी और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के लोकप्रिय उम्मीदवार मनीष जायसवाल इस बार रिकॉर्ड वोटों से चुनाव जीतेंगे।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सभी वर्गों का समर्थन

राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि पुरे लोकसभा क्षेत्र में आजसू कार्यकर्ताओं का भरपूर साथ मिल रहा है। हजारीबाग लोकसभा को जीतकर केन्द्र में आदरणीय नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। मुझे अपने लोकसभा क्षेत्र से सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।

आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि इस बार के चुनाव में पिछले सभी रिकॉर्ड टूटेंगे। पांच लाख से ज्यादा वोट से मनीष जायसवाल चुनाव जीतेंगे। पिछले 55 दिनों में राजग उम्मीदवार मनीष जायसवाल जितने गांव का भ्रमण कर जन सम्पर्क किये हैं, उतने गांव का भ्रमण चुनाव जीतकर किसी भी प्रत्याशी ने आज तक नहीं किया है। हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के दिल में बैठे हैं मनीष जायसवाल. जिनकी जीत सुनिश्चित है।

आजसू पार्टी के लोकसभा प्रभारी सह हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा के आवास में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत सिन्हा, केन्द्रीय सचिव सह लोकसभा प्रभारी परमेश्वर महतो, केन्द्रीय सदस्य आनन्द सिंह, मनीष जायसवाल के मिडिया प्रभारी रंजन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, महिला मोर्चा की संगीता बारला, सुहानी एक्का, विवेक कुमार राणा, आफताब आलम, राजू प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र सिंह, मो. यूनुस हुसैन गुड्डू सहित अन्य लोग शामिल थे।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img