झारखंड में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के नाम पर साइबर ठगी, जेडा ने किसानों को फर्जी वेबसाइट और कॉल से सतर्क रहने को कहा

रांची: झारखंड में किसानों के साथ प्रधानमंत्री कुसुम योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी की जा रही है। इसको लेकर झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (जेडा) ने किसानों से फर्जी वेबसाइटों और मोबाइल एप्लिकेशन से सतर्क रहने की अपील की है। जेडा ने स्पष्ट किया है कि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन और भुगतान सिर्फ अधिकृत सरकारी चैनलों से ही किया जाना चाहिए।

जेडा के मुताबिक, कुछ फर्जी वेबसाइट जैसे —

इनके जरिये किसानों से सोलर पंप लगाने के नाम पर पंजीकरण शुल्क वसूला जा रहा है। जैसे ही किसान इन वेबसाइटों पर आवेदन कर ऑनलाइन भुगतान करते हैं, साइबर ठग रकम लेकर फरार हो जाते हैं।

जेडा ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना को राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग के जरिए क्रियान्वित किया जाता है। इसमें किसानों को अनुदानित दर पर सोलर पंप सेट मुहैया कराए जाते हैं, जिसके लिए चयनित किसानों से जिला प्रशासन के जरिये ही आवेदन और बैंक ड्राफ्ट लिए जाते हैं। चयन के बाद ज़ेडा की अधिकृत एजेंसी ही पंप सेट लगाती है।

इस बीच जेडा ने 12 मोबाइल नंबरों को ब्लैकलिस्ट कर डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ब्लैकलिस्ट किए गए नंबर हैं: 8158988394, 8597855858, 9729261669, 7584969373, 7634895405, 8002613302, 9315533907, 9973564366, 9631013803, 8757501940, 8276011713 और 8002613302।
जेडा ने किसानों से अपील की है कि इन नंबरों से कॉल आने पर वे सतर्क रहें और कोई जानकारी साझा न करें।


Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...