Advertisement
Advertisement

JMM में All is not well, स्टीफन मरांडी का लोबिन हेंब्रम और सीता सोरेन पर गंभीर आरोप

रांची : JMM में All is not well, स्टीफन मरांडी का लोबिन हेंब्रम और सीता सोरेन पर गंभीर आरोप- स्टीफन मरांडी के

बयान से लगता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

जेएमएम विधायक के प्रेस वार्ता से पार्टी के अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ गया है.

उन्होंने लोबिन हेंब्रम और सीता सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

बीजेपी के बहकावे पर ये लोग पार्टी विरोधी बयानबाजी कर रहे है.

बीजेपी इनलोगों का इस्तेमाल कर रही है और सरकार गिराने की साजिश रच रही है.

केंद्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता कर स्टीफन मरांडी ने कहा कि

पार्टी विरोधी बयानबाजी करने से पार्टी की छवि खराब होती है.

किसी भी मुद्दों को पार्टी स्तर पर पहले रखनी चाहिए.

जो लोग इस तरह का काम कर रहे हैं उनपर डिसिप्लिनरी एक्शन होना चाहिए.

सरकार को तोड़ने में लगी बीजेपी

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को तोड़ने में लगी है.

इसीलिए सीता सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम उनके बहकावे में आ रहे हैं.

गुरुजी के फ़ोटो लगाकर सभा करने पर स्टीफन मरांडी ने कहा कि

गुरुजी ने परमिशन नहीं दिया है फोटो उपयोग करने के लिए.

बता दें कि झारखंड में विधानसभा का बजट सत्र के समापन होने के बाद सियासी उठापटक लगातार जारी है. सरकार में शामिल पार्टी के नेता ही एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भी सरकार के विरोध में बोलने से नहीं बच रहे हैं.

उन्होंने अपने ही पार्टी विधायक लोबिन हेम्ब्रम पर गंभीर आरोप लगाया है.

केंद्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि विधायक लोबिन हेंब्रम आज हमारे विधानसभा क्षेत्र में थे. इस दौरान उन्होंने मेरा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया है. उन्होंने कहा कि किसी को कुछ कंफ्यूजन है तो उसे दूर कर लेना चाहिए.

बीजेपी के उकसावे में बोल रहे हैं

स्टीफन मरांडी ने कहा कि कुछ लोग तरह-तरह का आरोप लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बोलने नहीं दिया. जबकि पार्टी स्तर पर सारी चीजें तय होती है. कल के दिन स्पीकर पर भी आरोप लगाएंगे. बीजेपी के साथ बैठक करने के बाद इस तरह की बात कुछ लोग कर रहे हैं. उनको बीजेपी उकसा रहा है.

स्थानीय नीति लागू करने में सबका रखा जायेगा ख्याल

विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि वे किस तरह की खतियान की बात कर रहे हैं, ये समझ से पड़े है. सरकार सबको ध्यान में रखते हुए स्थानीय नीति और नियोजन नीति बनाएगी. अगर 1932 लागू करेंगे तो कई जिलों के लोग छूट जाएंगे.

गुरुजी का सपना था शराबबंदी

शराबबंदी पर उन्होंने कहा कि गुरुजी का सपना था कि शराबबंदी हो. मेरा भी मानना है कि शराबबंदी जरूर होना चाहिए. इसीलिए फुल्होजान्हों योजना की शुरुआत की गई है. माइनिंग पर उन्होंने कहा कि संथाल में भी माइनिंग हो रहा है.आम्रपाली कैसे पहुंची ये समझ में नहीं आया. पेनम की भी लड़ाई लड़ी जा रही है लेकिन उसको लेकर कुछ नहीं बोलती. प्रेसवार्ता के दौरान स्टीफन मरांडी को गुरुजी का फोन आया. इस दौरान उन्होंने पूछा कि मेरा फोटो लगाकर लोबिन हेंब्रम मीटिंग क्यों कर रहा है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...