सीता सोरेन का पलटवार, कहा चार्टेड प्लेन से दिल्ली से जाने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?

क्या खतरे में है हेमंत सरकार? 

Ranchiहेमंत सरकार के गिरने की खबरों के बीच सीता सोरेन का राज्यपाल रमेश बैस से मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

वैसे तो खुद सीता सोरेन ने सरकार गिरने की खबरों को खंडन किया और इससे साथ ही इस प्रकार की किसी भी मुहिम में अपनी संलिप्ता से इंकार कर दिया.  राज्यपाल से मुलाकात को पूर्व निर्धारित मुलाकात बताया और कहा कि राज्यपाल से सिर्फ खनन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात हुई.  लेकिन सीता सोरेन यह कहने से भी नहीं चुकी कि हेमंत सरकार में भर्ष्टाचार अपने चरम है, अधिकारी निरकुंश हो चुके है. कोई किसी को सुनने को तैयार नहीं है.

Sita Soren 1 22Scope News

चार्टेड प्लेन में बिठा कर विधायकों को दिल्ली ले जा रही है भाजपा 

सीता सोरेन ने कहा कि मैं तो सिर्फ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पद चिह्नों पर चलने की कोशिश कर रही हूं, दिवगंत दुर्गा सोरेन से सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन सरकार उन विधायकों पर कार्रवाई क्यों नहीं करती जिन्हे भाजपा चार्टेड प्लेन में बिठा कर दिल्ली ले जा रही है. सीता सोरेन ने कहा कि समय आने दीजिए समय आने पर सारे पत्ते खोलूंगी, लेकिन सीता सोरेन ने उन विधायकों का नाम उजागर करने से भी इनकार कर दिया जिन्हे भाजपा चार्टेड प्लेन में बिठा कर दिल्ली ले जा रही है.

क्या सरकार को आईना दिखलाने की यह कीमत है

सीता सोरेन पर लग रहे आरोपों का जवाब देने का एक मोर्चा विजयश्री सोरेन (Vijayshree Soren) ने भी खोला, अपने टिव्टर एकाउंट पर विजयश्री ने लिखा कि क्या सरकार को आइना दिखलाने की यह कीमत है.

Jay shree soren 22Scope News

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...