खगड़िया में सम्राट ने कहा- जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज, CM-नड्डा से मिला है आश्वासन

खगड़िया : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज यानी एक दिसंबर को आगमन खगड़िया में हुआ। बताते चलें कि आज हेलीकॉप्टर से कोसी कॉलेज के मैदान में आए जहां कार्यकर्ता ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उनका कार्यक्रम जुबली पैट्रोल पंप के सामने गोल्डन रिसोर्ट में आयोजित 11वां स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस के कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने डेंटल डॉक्टर से मुलाकात कर सम्मानित भी किए। अपने संबोधन में बोले कि डॉक्टर ने खगड़िया का मान बढ़ाया है, इसके लिए बधाई के पात्र हैं। सम्राट ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आश्वासन मिल गया है कि जल्द ही खगड़िया में मेडिकल कॉलेज बनेगा। उन्होंने कहा कि जल्द जनवरी में भी आऊंगा। साथ ही खगड़िया में दो दिनों का प्रवास भी होगा, हर समस्या का समाधान होगा।

Samrat Khagria 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बेगूसराय में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जीविका दीदियों को वितरित किया प्रमाणपत्र

यह भी देखें :

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img