Advertisment

ससुराल वालों ने अनीशा को मार डाला, टंकी में छिपाया शव

मुंगेर : मुंगेर जिला के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित कुशवाहा टोला में एक विवाहिता की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में छिपा देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की हत्या चार दिन पहले हुई है। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव को टंकी से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा। दो वर्ष पूर्व बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अनीशा भारती का प्रेम विवाह कुशवाहा टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता का एक वर्ष से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

इस बीच 6 मार्च को अनीशा अपने ससुराल पहुंची थी

इस बीच छह मार्च को अनीशा अपने ससुराल पहुंची थी। जब महिला मायके नहीं लौटी तो परिवार वाले महिला के ससुराल पहुंचे, लेकिन यहां अनीशा के नहीं होने की सूचना मायके वालों को दी गई। परिवार वाले इसके बाद असरगंज थाना जाकर शिकायत की। पुलिस ने अनीशा के पति से पूछताछ भी की पर पति ने अनीशा को ससुराल आने से इंकार कर दिया। किसी अन्य के साथ भाग जाने को बात कह अनीशा के परिजनों को भगा दिया। इस बीच नौ मार्च की रात ससुराल के पड़ोसी ने महिला के रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी। आशीष के द्वारा हत्या कर अनीशा को उसके घर के शौचालय में डाल दिया है।

यह भी देखें :

मायके वाले असरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया

जानकारी मिलने के बाद मायके वाले असरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना के बाद असरगंज की पुलिस पहुंची और टंकी से शव को निकलवाया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के शव को बरामद कर लिया है और पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : पत्नी की मौत के बाद पति ने दी जान, लगायी फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...