मांईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: बंगाल-बिहार की 172 महिलाओं को झारखंड की योजना का लाभ, 9.57 लाख की राशि गबन

जमशेदपुर : झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना “मांईयां सम्मान योजना“ में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस योजना का लाभ बिहार और पश्चिम बंगाल की 172 महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों और पते के सहारे उठाया। आरोप है कि इन महिलाओं ने झारखंड में निवास दर्शाकर योजना का लाभ ले लिया, जबकि वे वास्तव में राज्य की निवासी नहीं हैं। योजना के तहत तीन किस्तों में कुल 9.57 लाख रुपये की राशि इनके खातों में भेजी गई, जिसे तुरंत निकाल भी लिया गया।

किन जिलों की महिलाएं हैं शामिल?

जांच में सामने आया कि ये महिलाएं बिहार के किशनगंज (ठाकुरगंज क्षेत्र) और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर (चोपड़ा क्षेत्र) की रहने वाली हैं। इनमें किशनगंज की 40 और उत्तर दिनाजपुर की 132 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने घाटशिला प्रखंड के छोलागोड़ा गांव का फर्जी पता इस्तेमाल कर आवेदन किया और योजना का लाभ प्राप्त किया।

घाटशिला बीडीओ के निर्देश पर एफआईआर

घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा के निर्देश पर पंचायत सचिव मंगल टुडू के बयान के आधार पर गालूडीह थाना में 172 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही हेंदलजुड़ी पंचायत की तत्कालीन सचिव पुष्पा कुमारी पोद्दार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विभागीय जांच तेज, 77 हजार आवेदन सत्यापन के दायरे में

महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पूर्वी सिंहभूम समेत सात जिलों में 77,000 आवेदनों के भौतिक सत्यापन का आदेश दिया है। जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है और फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

सियासी घमासान भी शुरू

इस घोटाले को लेकर राजनीतिक दलों ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा और झामुमो दोनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह प्रकरण प्रशासनिक लापरवाही और योजना निगरानी में चूक को भी उजागर करता है।


Chhath Song Shooting: देव सूर्य मंदिर में छठ गीत की शूटिंग,...

Chhath Song Shooting, औरंगाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से...

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...