Commercial Advertisment

Motihari में अपराधियों ने CSP संचालक को गोली मारकर लूटे 8 लाख

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर आठ लाख रुपए लूट लिया और भाग निकले। इस घटना में रुपए ले जा रहे सीएसपी संचालक के पेट में गोली लगी है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के देवराहा बाबा चौक की है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि फिनो बैंक का सीएसपी संचालक अजय कुमार फ़्लिपकार्ट ऑफिस से आठ लाख रुपए बाइक के डिक्की में रखकर अपने बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने अजय कुमार पर हमला बोल दिया और गोली चला दिया। जिससे अजय के पेट में गोली लगी। जिस कारण अजय बाइक छोड़कर पीछे भागा तभी अपराधी उसकी बाइक लेकर भाग निकले। जिसमें आठ लाख रुपए रखे हुए थे।

इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फिनो बैंक का संचालक अजय कुमार फिल्पकार्ट ऑफिस से आठ लाख रुपए लेकर लखौरा स्थित अपने बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी यह लूट की घटना घटित हुई है। बहरहाल, मौके पर पहुंचकर सदर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज का जांच किया गया है ताकि अपराधियों को पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़े : तेल टैंकर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 2 घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi-Patna Express: रांची-पटना एक्सप्रेस अब नॉन-सुपरफास्ट ट्रेन के रूप में चलेगी,...

 रेलवे ने रांची-पटना और पटना-रांची एक्सप्रेस को सुपरफास्ट से नॉन-सुपरफास्ट श्रेणी में बदलने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2027 से दोनों ट्रेनों के...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में दूसरी सप्लीमेंट्री...

झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने विशेष अदालत में दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों...

Cyclone Murusu Update: झारखंड में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, रांची...

चक्रवाती तूफान मुरासु का झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। 3 नवंबर को रांची समेत 20 जिलों में कोहरा, बादल, बारिश और वज्रपात की संभावना...