नौबतपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व बिहार प्रभारी देवेंद्र यादव का नौबतपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि, स्वागत कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार और अशोक गगन समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते भिड़ंत में बदल गई। स्थिति को बिगड़ते देख खुद देवेंद्र यादव ने मोर्चा संभाला और सभी को शांत कर आपसी एकता का संदेश दिया। देवेंद्र यादव ने साफ शब्दों में कहा कि विचार भिन्न हो सकते हैं, लेकिन उद्देश्य एक है कांग्रेस को मजबूत बनाना। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े : राजेश राम ने कहा- बिहार में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी…
अवनीश कुमार की रिपोर्ट